पीएम मोदी और प्रिंस एलोइस के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 27, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लिकटेंस्टाइन के कार्यवाहक राष्ट्राध्यक्ष, प्रिंस एलोइस आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। बैठक में व्यापार और निवेश, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार समेत दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध और मजबूत करने सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होगी।
दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी बात करेंगे।साथ ही प्रिंस एलोइस का आज सुबह राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। प्रिंस एलोइस आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति उनके सम्मान में आधिकारिक भोज आयोजित करेंगी।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी प्रिंस एलोइस से मिलेंगे। लिकटेंस्टाइन के प्रिंस कल वडोदरा से नई दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। उनके साथ उनकी पत्नी प्रिंसेस सोफी, उच्चस्तरीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल तथा प्रमुख उद्योगपतियों का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
फोटो: X/MEAIndia