विदेश

पीएम मोदी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे

रायपुर, 24 सितंबर 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। इस 138वीं कड़ी का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क के साथ-साथ आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप पर किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनल पर भी होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।