विदेश

पीएम मोदी की सचिवों संग बैठक, भविष्य के रोडमैप पर मंथन

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 21 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी की सचिवों संग बैठक, भविष्य के रोडमैप पर मंथन

अगस्त 21, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल अपने आवास पर भारत सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी, सुरक्षा, विदेश मामलों और शासन से जुड़े मंत्रालयों और विभागों के भविष्य के कार्य एजेंडे पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने सचिवों से तत्काल मुद्दों के बजाय दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ देश के भविष्य को आकार देने पर विचार करने को कहा। प्रधानमंत्री ने विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय को सामान्य कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने और मजबूत टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने डेटा को राष्ट्रीय संपदा बताते हुए उसके बेहतर उपयोग और एआई के प्रभावी इस्तेमाल के साथ मानवीय विवेक की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में अनुसंधान और नवाचार, रक्षा उद्योग, समुद्री क्षेत्र, जहाज निर्माण, बंदरगाह आधारित विकास तथा विनिर्माण और निर्यात इकाइयों की बेहतर कनेक्टिविटी पर भी चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने जटिल चुनौतियों से निपटने के लिए 'पूरी सरकार' के दृष्टिकोण, बेहतर समन्वय, नवाचार और सामूहिक जिम्मेदारी को आवश्यक बताया। FILE PHOTO

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।