पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, जापान, भूटान समेत दुनिया भर के नेताओं ने दी बधाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक जीवन में एक बड़ा राजनीतिक पड़ाव पूरा कर लिया.
गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2001 को शपथ लेने के बाद से वह लगातार सरकार के प्रमुख की भूमिका में हैं. इस तरह गुजरात से शुरू हुआ उनका राजनीतिक सफर अब 25 साल पूरे कर चुका है.
इस अवसर पर भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों के शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी.
विदेशी नेताओं ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और भारत के साथ अपने देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए पीएम मोदी की तारीफ की.
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने दी पीएम मोदी को बधाई पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने उन्हें बधाई दी.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि गुजरात से लेकर नई दिल्ली तक सरकार के मुखिया के रूप में लगातार 25 साल पूरे करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.
इसके साथ ही उन्होंने भारत और बेल्जियम के बीच संबंधों का भी जिक्र किया.
बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले महीने भारत की सफल यात्रा के बाद वह दोनों देशों के बीच सहयोग और साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं.
I warmly congratulate Prime Minister @narendramodi on 25 years of continuous leadership in government, from Gujarat to New Delhi.
Following my productive visit to India last month, I look forward to further deepening the strong partnership between our two countries.
pic.twitter.com/ymMBQ1Ew1m — Bart De Wever (@Bart_DeWever) October 7, 2026 डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने बताया खास दोस्त वहीं डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने भी प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत तौर पर बधाई दी.
उन्होंने मोदी को अपना प्रिय मित्र बताते हुए सरकार के प्रमुख के रूप में 25 सालों की सेवा को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.
स्केरिट ने भारत और डोमिनिका के संबंधों की मजबूती का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताया.
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मौजूदा दोस्ती को वह काफी महत्व देते हैं और भविष्य में इस रिश्ते को और मजबूत करने की उम्मीद रखते हैं.
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, ऊर्जा और भारत की जनता की सेवा में निरंतर सफलता की कामना भी की.
My dear friend, Prime Minister @narendramodi , I warmly congratulate you on 25 years of continuous service as Head of Government, a journey that began in Gujarat and has continued through your leadership of India.
As you mark this milestone, I wish to express my appreciation for… pic.twitter.com/uC8aCq51Rv — Roosevelt Skerrit (@SkerritR) October 7, 2026 नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं इसके साथ ही नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू की ओर से भी प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष संदेश जारी किया गया.
राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में टिनुबू ने पीएम मोदी को सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करने पर बधाई दी.
बयान में कहा गया कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस राजनीतिक सफर के 25 वर्ष पूरे हुए, जिसकी शुरुआत 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हुई थी.
नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए भारत और नाइजीरिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा भी जाहिर की.
On behalf of the Government and people of the Federal Republic of Nigeria, and on my own behalf, I extend warm and fraternal congratulations to His Excellency Shri Narendra Modi @narendramodi , Prime Minister of the Republic of India, on a truly historic milestone.
Today, 7… pic.twitter.com/4zJ0i2dOnL — Bola Ahmed Tinubu (@officialABAT) October 7, 2026 भूटान के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी के लिए लिखी खास पोस्ट वहीं भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के नेतृत्व पर एक विशेष लेख भी लिखा.
इसका शीर्षक था- 'मोदी का नेतृत्व समझदारी, साहस और सहानुभूति दिखाता है'. तोबगे ने जुलाई 2019 में प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई अपनी मुलाकातों को याद किया.
उन्होंने उस समय का जिक्र किया जब वह संसद सदस्य नहीं थे और एक आम नागरिक के तौर पर भारत आए थे.
भूटानी प्रधानमंत्री ने गुजरात में मोदी के करीब 13 साल के के कार्यकाल से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक के उनके सफर की चर्चा की.
उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का भी जिक्र किया. 本日、モディ首相( @narendramodi )の首長在職25周年に際し、心からお祝い申し上げます。… — 高市早苗 (@takaichi_sanae) October 7, 2026 ये भी पढ़ें: 'तेजी से गिर रही थी पल्स, होंठ पड़ गए थे नीले', Flydubai की फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार की जान बचाने वाले डेंटिस्ट ने किया खुलासा जापान की प्रधानमंत्री ने मोदी के नेतृत्व को सराहा वहीं जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 साल पूरे होने पर बधाई दी.
उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि 2001 से मुख्यमंत्री और उसके बाद प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने लंबे समय तक भारतीय समाज और देश के विकास के लिए काम किया है.
तकाइची ने प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक नेतृत्व और भारत के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की.
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की भूमिका मजबूत करने की दिशा में किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया.
ये भी पढ़ें: '25 साल की सेवा पूरी, जनता के सामने नतमस्तक हूं', दिल्ली में PM मोदी ने किया संबोधित, दिया नया नारा- We will do it
📡 स्रोत: NewsData.io