देश

पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

सितंबर 28, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपने अदम्य साहस और शौर्य से स्वतंत्रता आंदोलन को नई धार प्रदान की। पीएम मोदी नेे कहा कि राष्ट्र के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने की उनकी भावना आज भी भारत के युवाओं के साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:"शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन।अपने अदम्य साहस और शौर्य से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नई धार दी।राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक है।"

कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक्स पोस्ट पर साझा किया गया वीडियो

स्रोत: PIB / @narendramodi

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।