देश

पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की कश्मीरी अखरोट की लकड़ी का वॉल पैनल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की कश्मीरी अखरोट की लकड़ी का वॉल पैनल

अक्टूबर 05, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ को कश्मीर की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा की झलक पेश करने वाला अखरोट की लकड़ी से बना हस्तनिर्मित वॉल पैनल भेंट किया।

कश्मीरी अखरोट की उच्च गुणवत्ता वाली लकड़ी से तैयार इस पैनल पर गहरी नक्काशी की गई है। इसमें पारंपरिक कश्मीरी जीवन, प्राकृतिक दृश्य, पेड़-पौधे, मानव आकृतियां, घोड़े, बग्घियां और ग्रामीण जीवन को उकेरा गया है।

यह कलाकृति कश्मीर की सदियों पुरानी लकड़ी पर नक्काशी की परंपरा और स्थानीय कारीगरों की बारीक कारीगरी को दर्शाती है। इसके डिजाइन में स्वदेशी और मध्य एशियाई कलात्मक प्रभावों की झलक भी देखने को मिलती है।

(फ़ोटो कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति को कश्मीरी अखरोट की लकड़ी से बना हस्तनिर्मित वॉल पैनल भेंट किया। बारीक नक्काशी वाली यह कलाकृति कश्मीर की सदियों पुरानी हस्तशिल्प परंपरा और स्थानीय कारीगरों की कला को दर्शाती है।)

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।