पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति की पत्नी को भेंट की कच्छी शॉल और सादेली बॉक्स
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 05, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत दौरे पर आए स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ की पत्नी को गुजरात की समृद्ध कला और शिल्प परंपरा की झलक पेश करने वाली कच्छी शॉल और सादेली बॉक्स भेंट किया।
सूरत का सादेली बॉक्स सजावटी शिल्पकला का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें अलग-अलग रंगों और सामग्रियों को बारीकी से जोड़कर और परत-दर-परत सजाकर ज्यामितीय आकृतियां तैयार की जाती हैं।
कच्छी शॉल कच्छ की पारंपरिक हाथ से बुनी हुई वस्त्र कला का प्रतिनिधित्व करती है। इसमें आकर्षक ज्यामितीय पैटर्न और विशेष बुनाई तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
कच्छी शॉल और सादेली बॉक्स मिलकर गुजरात की समृद्ध कलात्मक विरासत तथा स्थानीय कारीगरों की कुशलता और रचनात्मकता को प्रदर्शित करते हैं। (फ़ोटो कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति की पत्नी को गुजरात की पारंपरिक कला की झलक पेश करने वाली कच्छी शॉल और सादेली बॉक्स भेंट किया। यह भेंट गुजरात की समृद्ध बुनाई और सजावटी शिल्प परंपरा को दर्शाती है।)