विदेश

पीएम मोदी ने ताशकंद में शास्त्री जी को किया नमन, कहा- उनका अटूट समर्पण आज भी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी ने ताशकंद में शास्त्री जी को किया नमन, कहा- उनका अटूट समर्पण आज भी पीढ़ी के लिए प्रेरणा दायक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी इस समय उज्बेकिस्तान के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। रविवार (30 अगस्त) को उनके दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने आज ताशकंद में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि हम उन्हें एक ऐसे महान नेता के रूप में याद करते हैं जिनका देश के लिए अटूट समर्पण हमें प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़े - 'शुद्धिकरण' का जिक्र कर भाजपा पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा, कहा- SC/ST एक्ट के तहत होनी चाहिए कार्रवाई यह भी पढ़े - जम्मू-कश्मीर एफडीए ने घी के 10 बैचों की बिक्री, भंडारण और वितरण पर रोक लगाई भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान में सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।

पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान में बन रहे ‘न्यू ताशकंद’ से गुजरात के GIFT City तक के सहयोग के बीच विकास के अनुभव साझा किए। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने आगे कहा कि वैश्विक मामलों में दिल्ली की आवाज और प्रभाव पहले से और अधिक मजबूत हुई है।

मिर्जियोयेव और मोदी दोनों ही नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ व्यापार, निवेश, संस्कृति, योग, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस की आगामी 35वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव और वहां के नागरिकों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े - विजया रहाटकर ने महिलाओं को ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कराने के अधिकार के बारे में बताया

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।