देश

पीएम मोदी आज UPSC शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी आज UPSC शताब्दी समारोह को करेंगे संबोधित

अक्टूबर 01, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित यूपीएससी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

यह समारोह यूपीएससी की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित साल भर चलने वाले कार्यक्रमों का समापन होगा। ये समारोह पिछले वर्ष 1 अक्टूबर से शुरू हुए थे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री यूपीएससी शताब्दी स्मारक सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे। इसके अलावा वे ‘भारत में यूपीएससी और लोक सेवा आयोगों की नीतियों को आकार देने वाले-100 ऐतिहासिक निर्णय’ नामक पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

कार्यक्रम में राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, यूपीएससी के अधिकारी और देशभर से अन्य हितधारक शामिल होंगे।

यूपीएससी की ओर से 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।