देश

पीएम मोदी ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम मोदी ने वायुसेना दिवस पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी

अक्टूबर 08, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज वायुसेना दिवस के अवसर पर वायुसेना के जवानों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को उन पर गर्व है और पूरा देश आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को सलाम करता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“भारत को अपने वायुसेना योद्धाओं पर गर्व है।

वायुसेना दिवस पर, आसमान की रक्षा करने के उनके साहस और समर्पण को हम सलाम करते हैं!”

स्रोत: PIB

वीडियो कैप्शन: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा X पर साझा किया गया वीडियो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।