राजनीति

पीएम का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं राहुल गाँधी: बिंदल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीएम का विरोध करते-करते अब देश का विरोध करने लगे हैं राहुल गाँधी: बिंदल

अक्तूबर 13, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी और सांसद डॉ. बिमोल अकोइजाम का पुतला फूंका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर देश का माहौल खराब करने और राष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप लगाए।

डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते राहुल गांधी अब देश का विरोध करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र रचने की राजनीति के कारण कांग्रेस की स्थिति दयनीय हो गई है। बिंदल ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के विभिन्न राज्यों में माहौल खराब करने में जुटी हुई है और जनविरोधी नीतियों के कारण उसे चुनावों में हार का सामना करना पड़ रहा है।

एसआईआर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध कर कांग्रेस घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही व्यक्ति के चार-चार स्थानों पर वोट बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल प्रदेश में कथित घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए बांग्लादेशी और रोहिंग्या लोगों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए तथा प्रदेश में उन्हें शरण दिए जाने का दावा किया।

बाईट: डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।