पीएनबी के जीएम ने प्राइमरी स्कूल घरथेड़ी को भेंट किए कंप्यूटर
अगस्त 24, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश): पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के महाप्रबंधक राजेश कुमार ने आज बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर का दौरा करके कार्यालय की गतिविधियों एवं कार्य प्रणाली का जायजा लिया।
उन्होंने हमीरपुर की निकटवर्ती राजकीय प्राथमिक पाठशाला घरथेड़ी का दौरा करके इस पाठशाला को पंजाब नेशनल बैंक की ओर से कंप्यूटर भेंट किए। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान और अन्य सामग्री भी वितरित की तथा स्कूल के परिसर में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय हमीरपुर के प्रमुख अरविंद यादव, उप प्रमुख पोविंदर ठाकुर, अग्रणी जिला प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, मुख्य प्रबंधक अखिल गंगवार, बैंक के अन्य अधिकारी, स्कूल के शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।