पीलीभीत में बढ़ा नदियों का जलस्तर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पीलीभीत में लगातार नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके चलते खेतों में भी पानी भर चुका है पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में लगातार बारिश के बाद पीलीभीत में शारदा और देवहा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार सुबह बनबसा बैराज से 99 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जिले में लगातार रात से बारिश जारी है।
ऐसे में जलस्तर बढ़ने से शारदा नदी उफान पर है और नदी किनारे के कई खेतों में पानी भर गया है। जिससे फसलों के डूबने का खतरा बढ़ गया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है और अधिकारियों को लगातार स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।