देश

‘पिल्लै को कौन जानता है?’, भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर बिफरे डोनाल्ड ट्रंप

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘पिल्लै को कौन जानता है?’, भारतवंशी को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने पर बिफरे डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार एक बार फिर से नाराजगी जताई है.

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह पुरस्कार उनको न देकर नॉर्वे ने अपने ऊपर ऐसा दाग लगा लिया है, जो कभी नहीं मिट पाएगा. ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार कमेटी के फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक बताया.

उन्होंने कहा कि मैंने 8 युद्ध रोके हैं, जिस वजह से मुझे 8 बार नोबेल पुरस्कार मिलने चाहिए.

बता दें, नोबेल कमेटी ने इस बार शांति पुरस्कार दक्षिण अफ्रीका की पूर्व UN मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्लै को दिया गया है. पिल्लै के बारे में ट्रंप ने कहा कि उनको कोई नहीं जानता है.

ट्रंप ने कहा कि एक लिबरल को नोबेल पुरस्कार दिया गया है, जो संयुक्त राष्ट्र में काम करती है, जिनके बारे में किसी ने सुना नहीं है. ‘भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका, 5 करोड़ लोगों की जान बचाई’ हर बार की तरह ही ट्रंप ने एक बार फिर से दावा कर दिया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था.

उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार रखने वाले दोनों देेशों को युद्ध से रोककर उन्होंने 5 करोड़ लोगों की जान बचाई.

ट्रंप ने कहा कि वह ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की दिशा में काम कर रहे हैं. उनके अनुसार, अमेरिका को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए था. हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. अमेरिका नॉर्वे को कभी नहीं भूलेगा.

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार करने से रोका. अगर ऐसा नहीं होता तो पूरे मिडिल ईस्ट के साथ यूरोप-अमेरिका तक तबाही फैल सकती थी.

उन्होंने कहा कि मैंने इतिहास में किसी भी दूसरे व्यक्ति से ज्यादा लोगों की जान बचाई है. 2018 से नोबेल प्राइज मांग रहे ट्रम्प ट्रंप के लिए नोबेल प्राइज मांगना कोई नई बात नहीं है.

अक्टूबर 2018 में एक कार्यक्रम में ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार का जिक्र करते हुए कहा था कि उनको शायद पुरस्कार नहीं मिलेगा.भले ही कोरिया और सीरिया में शांति कायम करने की कोशिश कर रहे हैं.

इसके बाद फरवरी 2019 में उन्होंने खुलकर अपनी दावेदारी रखी.

उन्होंने कहा कि जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने उनको नोबेल के लिए नामित किया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं इसे कभी जीत पाऊंगा.

ओबामा से की खुद की तुलना 2019 में एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उनको लगता है कि उन्हें कई चीजों के लिए नोबेल मिलेगा, अगर पुरस्कार निष्पक्ष तरीके से दिया जाए. 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान भी ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार का मुद्दा उठाया था.

उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से अपनी तुलना करते हुए कहा था कि अगर ओबामा यह पुरस्कार मिल सकता है तो उनको भी मिलना चाहिए.

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।