पिपलिया जोड़ में जयवर्धन सिंह का भव्य इस्तकबाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल। पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के 15 सितंबर को ग्राम पिपलिया जोड़, बेरसिया आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
जयवर्धन सिंह के स्वागत के लिए वार्ड 78 सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत कर उनके प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं वार्ड 78, नरेला विधानसभा के हफ़ीज़ ख़ान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। जयवर्धन सिंह के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह दिखाई दिया।