पिता से हुनर सीख अजय ने डेढ़ बीघा में कर दी बैगन की खेती, रोज होती है 2000 की कमाई, जानें

लखीमपुर के किसान अब सब्जियों की खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं. युवा किसान अजय कुमार बैंगन की खेती से रोजाना ₹2000 कमा रहे हैं.
युवा किसान अजय कुमार अपने परिवार के साथ खेती-किसानी से जुड़े हुए हैं अजय के पिता पहले से ही सब्जियों की खेती करते आ रहे हैं पिता से खेती का अनुभव हासिल करने के बाद अब अजय कुमार भी सब्जी उत्पादन में हाथ आजमा रहे हैं.
उनका कहना है कि सब्जी की खेती में नियमित देखभाल और मेहनत की जरूरत होती है, लेकिन यदि फसल अच्छी हो और बाजार में भाव बेहतर मिल जाए तो किसान को लगातार आमदनी होती रहती है.
📡 स्रोत: News18 Hindi