'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट

बीते दिन गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा संग फैमिली कोर्ट से निकलते हुए नजर आई थीं. सुनीता आहूजा ने 2024 में एक्टर संग दायर की गई अपने तलाक की अर्जी को वापस ले लिया है.
इन सबके बीच बता दें कि सुनीता ने हाल ही में गोविंदा को उनकी अपकमिंग फिल्म की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने पर तंज तसा था और कहा था कि एक्टर अपनी बेटी की उम्र की लड़की संग घूम रहे हैं. वहीं अब सुनीता के आरोपों के खिलाफ पूनम पांडे गोविंदा के सपोर्ट में उतरी हैं.
गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं पूनम पांडे
सुनीता के आरोपों पर भड़कते हुए पूनम पांडे बोलीं, इतने अच्छे पतिदेव मिले हैं तुम्हें, गोविंदा मिले हैं, तुमको पता नहीं था कि कितने बड़े स्टार हैं वो, पहले से नहीं पता था, मैं गोविंगा सर को 100 प्रतिशत सपोर्ट करती हूं.जो गाली दे रहे हैं उन्हें थोड़ी ना सपोर्ट करूंगी. <div sty
📡 स्रोत: ABP Live Film