पितृमोक्ष श्रीराम कथा महोत्सव 2 अक्टूबर से
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुबारकपुर हनुमान मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, वायु प्राइड रेजिडेंसी में होगा नौ दिवसीय कथा महोत्सव का शुभारंभ
भोपाल। पितृशांति, पितृमोक्ष तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण और प्रसार के उद्देश्य से ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान द्वारा 2 से 10 अक्टूबर 2026 तक पितृमोक्ष श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का आयोजन वायु प्राइड रेजिडेंसी, रक्षा विहार, भोपाल में होगा।
महोत्सव का शुभारंभ 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुबारकपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर वायु प्राइड रेजिडेंसी, रक्षा विहार पहुंचेगी। यहां गणेश पूजन एवं मानस मंगलाचरण के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं समाज सुधारक श्रद्धेय श्री मनोज अवस्थी जी महाराज नौ दिनों तक श्रीरामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति, त्याग और सेवा का संदेश देंगे। कथा में श्रीराम जन्म, शिव विवाह, वनगमन, केवट प्रसंग, भरत मिलाप, सीता हरण, सुंदरकांड, लंका विजय और श्रीराम राज्याभिषेक सहित प्रमुख प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
आयोजन के मुख्य आयोजक फ्लाइंग योगी राम मनोहर सिंह सेंगर, संस्थापक ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान एवं चेयरमैन वायु बिल्डकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ लोगों को परिवार, संस्कार और सनातन संस्कृति से जोड़ना है।
महोत्सव का आयोजन वायु प्राइड रेजिडेंसी, रक्षा विहार, भोपाल में होगा। कलश यात्रा 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुबारकपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी।
संपर्क: 9575168708, 9200007002, 9713712379