पितृमोक्ष श्रीराम कथा महोत्सव 2 अक्टूबर से
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुबारकपुर हनुमान मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, वायु प्राइड रेजिडेंसी में होगा कथा महोत्सव का शुभारंभ
भोपाल। पितृशांति, पितृमोक्ष और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार के उद्देश्य से ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान द्वारा 2 से 10 अक्टूबर 2026 तक पितृमोक्ष श्रीराम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन वायु प्राइड रेजिडेंसी, रक्षा विहार, भोपाल में होगा।
महोत्सव का शुभारंभ 2 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे मुबारकपुर स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर वायु प्राइड रेजिडेंसी, रक्षा विहार पहुंचेगी, जहां गणेश पूजन एवं मानस मंगलाचरण के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय कथावाचक एवं समाज सुधारक श्रद्धेय श्री मनोज अवस्थी जी महाराज नौ दिनों तक श्रीरामचरितमानस के प्रमुख प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, भक्ति, त्याग और सेवा का संदेश देंगे। कथा में श्रीराम जन्म, शिव विवाह, वनगमन, केवट प्रसंग, भरत मिलाप, सीता हरण, सुंदरकांड, लंका विजय एवं श्रीराम राज्याभिषेक सहित प्रमुख प्रसंग होंगे।
आयोजन के मुख्य आयोजक फ्लाइंग योगी राम मनोहर सिंह सेंगर, संस्थापक—ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान एवं चेयरमैन—वायु बिल्डकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। आयोजकों के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ परिवार, संस्कार और सनातन संस्कृति से लोगों को जोड़ना है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
पितृमोक्ष श्रीराम कथा महोत्सव एक धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें भगवान राम की कथा और पितृशांति के विषय पर ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान द्वारा 2 से 10 अक्टूबर 2026 तक वायु प्राइड रेजिडेंसी, रक्षा विहार, भोपाल में आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पितृशांति, पितृमोक्ष और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार के उद्देश्य से है, जिससे समाज में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ेगी। महोत्सव से आम जनता को आध्यात्मिक ज्ञान, सांस्कृतिक अनुभव और सामुदायिक एकजुटता का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय सांस्कृ