इतिहास

पितृमोक्ष श्रीराम कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 3 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पितृमोक्ष श्रीराम कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आचार्य मनोज अवस्थी महाराज ने श्रीराम के आदर्श जीवन के प्रसंग सुनाए

भोपाल। ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान द्वारा आयोजित पितृमोक्ष श्रीराम कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस वायु प्राइड रेजिडेंसी, रक्षा विहार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंचे। कथा व्यास आचार्य मनोज अवस्थी महाराज ने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, त्याग और संस्कारों से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति को धर्म, कर्तव्य और परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। कथा में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं कैलाश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजन के मुख्य आयोजक फ्लाइंग योगी राम मनोहर सिंह सेंगर, संस्थापक ध्यान विज्ञान परमार्थ संस्थान एवं चेयरमैन वायु बिल्डकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज ने कहा कि श्रीराम कथा के माध्यम से समाज में संस्कार, सेवा, परिवार और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, रामबाबू शर्मा, मनोज कुमार यादव, अमित सक्सेना, संयोजक मेजर जनरल टीपीएस रावत, संरक्षक बैरसिया विधायक विष्णु खत्री, देवदत्त शर्मा, रघुवीर मीना, केदार सिंह मंडलोई, तीरथ मीणा, कैलाश मिश्रा, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, पं. संतोष पाराशर, पं. सी.के. चौबे, प्रवेश विजयवर्गी, लखन चंद्रवंशी, आर.एस.

चाहर, राधे मेहरा, रामेश्वर पाटीदार, प्रवेश कुशवाह, पवन गुर्जर, राजेन्द्र दीक्षित, भूपेश भार्गव, वैभव सिसोदिया, विरेन रघुवंशी, कपिल शर्मा, राजेश पाठक, गजेन्द्र कंसाना, सुरेश पाटीदार, ओमप्रकाश किरार, दिलीप गुप्ता, अवधेश सेंगर, डी.के. पिपलौदिया, सोहनसिंह राजपूत, अतुल अंजान, आनंद पाठक, रमन तिवारी, सुरेन्द्र धोटे, संजय शिवनानी, विष्णु राने, महेश मालवीय, खुशबू सिंह, नम्रता निगम, रेखा पटेल, बीएस कुशवाह, शिवकुमार, संजय श्रीवास्तव, महेश प्रताप सिंह बघेल, रामस्वरूप सेन, सुनील चौधरी, डॉ.

पीके जैन, ब्रजेश गुप्ता, दीपक सिसौदिया, चन्द्रशेखर चंदेल, कृष्णा बुंदेला, चन्द्रप्रकाश गांधीनगर, अभिषेक दुबे, आर्किटेक्ट अमितेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. प्रियेश बंसल, किशोर परयानी, एड. दिनेश सिंह चौहान, सरदार हरदीप सिंह, मोहन मीना, जनाब शाहनवाज खान, अखिलेश शुक्ला, पुरुषोत्तम तोतलानी, विकास शर्मा, पं.

दिलीप शर्मा, मुरारी शर्मा, आर.पी. मालवीय, डॉ. ब्रजेश पाठक, दीपक खटीक, योगेश साहू, अमित तिवारी (गोलू), इन्द्रेश नागर, पं. संतोष भार्गव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा के दौरान भगवान श्रीराम के जयघोष से कथा स्थल भक्तिमय हो उठा। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आगामी कथा में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।