राजनीति

पीवीवीएनएल की जनसुनवाई में 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण:क्षेत्रीय स्तर पर लंबित शिकायतों पर अभियंताओं को चेतावनी, पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीवीवीएनएल की जनसुनवाई में 24 शिकायतों का मौके पर निस्तारण:क्षेत्रीय स्तर पर लंबित शिकायतों पर अभियंताओं को चेतावनी, पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश

मेरठ में विद्युत विभाग की मंगलवार को संपन्न हुई जनसुनवाई में 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कुछ शिकायत ऐसी भी रहीं, जिनका क्षेत्रीय स्तर पर निराकरण होना था लेकिन रुचि नहीं दिखाई गई। उच्चाधिकारियों ने संबंधित अभियंताओं को चेतावनी दी और शिकायतों के पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन करता है। इस जनसुनवाई में प्रबंध निदेशक के अलावा सभी डायरेक्टर, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता मौजूद रहकर सार्वजनिक रूप से शिकायतों का निस्तारण करते हैं। मंगलवार को भी जनसुनवाई के दौरान पहुंची 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

इस दौरान नए विद्युत कनेक्शन, बिल संशोधन, विद्युत मीटर, विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर से संबंधित प्रकरण पहुंचे। उच्चाधिकारियों को निर्देश पर मौजूद अभियंताओं ने शिकायतों पर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई का फीडबैक लिया और शिकायतों का निस्तारण कराया। इस दौरान सोलर से जुड़े हुए कुछ मामले भी सामने आए।

जिनका अफसरों ने सुनकर पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण कराया। पीवीवीएनएल के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन ) आशु कालिया और निर्देशक ( वाणिज्य) ने कहां कि इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण करना है। यह जनसुनवाई मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। कई स्तर से इसकी निगरानी की जाती है।

इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ जनसुनवाई करें। जनसुनवाई के दौरान मुख्य अभियंता मोहम्मद सगीर, मुख्य अभियंता गुलाब सिंह, अधीक्षण अभियंता मोहम्मद अरशद, अधीक्षण अभियंता मनोज यादव, अधीक्षक अभियंता अभिषेक सिंह, अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला, अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी, अधिशासी अभियंता महेश कुमार और एपीआरओ एचके सिंह भी मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।