पीयूष गोयल 'भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम' में शामिल हुए

अगस्त 21, नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 'भारत-सिंगापुर बिजनेस फोरम' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इनसीड (INSEAD) के पूर्व छात्रों, विद्यार्थियों, सिंगापुर के उद्यमियों और भारतीय व्यवसायियों के साथ विचार साझा किए।
पीयूष गोयल ने भारत के मजबूत आर्थिक विकास और निवेश के अवसरों पर बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।सिंगापुर में भारत के अलग-अलग तरह के कृषि और प्रोसेस्ड फ़ूड प्रोडक्ट्स के एक्सपोर्ट को बढ़ाने के लिए APEDA-FairPrice रोडशो और इन-स्टोर प्रमोशन का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें सिंगापुर की विदेश मामलों और व्यापार व उद्योग राज्य मंत्री गैन सिओ हुआंग और कई लोग शामिल हुए।वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स, ताज़े और फ्रोजन फल और सब्ज़ियाँ, डेयरी प्रोडक्ट्स, काजू, चावल, मिलेट प्रोडक्ट्स को प्रमोट किया जा रहा है।
इससे भारतीय किसानों और प्रोसेस्ड फ़ूड बनाने वाली कंपनियों के लिए सिंगापुर मार्केट के साथ-साथ पूरे आसियान क्षेत्र और ऑस्ट्रेलियाई मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के नए रास्ते खुल रहे हैं। फोटो- संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयलसोर्स- एक्स (Piyush Goyal)