देश

पीयूष गोयल ने जापानी वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों से की मुलाकात

लेखक: DD News अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पीयूष गोयल ने जापानी वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों से की मुलाकात

अगस्त 25, नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जापान के प्रमुख वित्तीय संस्थानों के प्रमुखों के साथ भारत में दीर्घकालिक निवेश बढ़ाने को लेकर चर्चा की। बैठक में भारत में निवेश के नए अवसरों और दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विचार-विमर्श हुआ।

पीयूष गोयल ने कहा कि जापानी कंपनियों के लिए भारत में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर, ग्रीन एनर्जी, हाइड्रोजन, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में बड़े अवसर मौजूद हैं।

बैठक में मित्सुबिशी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप, डेवलपमेंट बैंक ऑफ जापान, नोमुरा और निप्पॉन लाइफ समेत प्रमुख वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इन संस्थानों ने भारत में निवेश को लेकर अपनी रुचि भी जाहिर की।

गोयल ने कहा कि भारत सिर्फ पूंजी निवेश नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, रोजगार सृजन और विनिर्माण पर आधारित दीर्घकालिक साझेदारी चाहता है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत अगले दशक में भारत में 10 लाख करोड़ येन के जापानी निजी निवेश के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। फ़ाइल फ़ोटो

D
DD News

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।