पीयूष गोयल की नाइकी नेतृत्व से मुलाकात, भारत में साझेदारी पर चर्चा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 5, नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने X पर पोस्ट कर भारत और नाइकी के बीच साझेदारी को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि अमेरिका में नाइकी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ उनकी बैठक हुई, जिसमें नाइकी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी वेंकटेश अलागिरिसामी, कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य विधि अधिकारी रॉब लेइनवांड और उपाध्यक्ष एवं मुख्य सरकारी एवं जनसंपर्क मामलों के अधिकारी जॉर्ज कैसिमिरो शामिल रहे।
पीयूष गोयल बताया कि अमेरिका में नाइकी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बैठक के बाद उन्हें महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर जी का एक संदेश मिला। जिसमें उन्होंने 1980 के दशक में नाइकी USA के साथ जुड़ने वाले पहले भारतीय एथलीट होने और पोर्टलैंड स्थित नाइकी कैंपस की खेल विरासत को याद किया। पीयूष गोयल ने कहा कि क्रिकेट के मैदान से शुरू हुई यह साझेदारी अब भारत में विनिर्माण को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर पैदा करने, स्थानीय सोर्सिंग को मजबूत करने और देश के युवाओं के लिए नई संभावनाएं खोलने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।
उन्होंने भारत-नाइकी साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद भी जताई।
स्रोत: @PiyushGoyal