पीयूष गोयल का सिंगापुर दौरा, छात्रों और उद्यमियों को किया संबोधित

अगस्त 21, नई दिल्ली: केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल सिंगापुर की यात्रा पर हैं। पीयूष गोयल ने इंडिया-सिंगापुर बिज़नेस फोरम में बिजनेस स्कूल INSEAD के पूर्व छात्रों और मौजूदा छात्रों, सिंगापुर के उद्यमियों और भारतीय बिज़नेस जगत के लोगों को संबोधित किया।
केन्द्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फोटो साझा कर लिखा कि प्रोफेसर और छात्रों के साथ ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। पीयूष गोयल ने अपने संबोधन में भारत की तेज़ विकास यात्रा, निवेश के मौकों और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस' को बेहतर बनाने के लिए सरकार की कोशिशों पर ज़ोर दिया।
इसके अलावा, सिंगापुर और पूरे एशिया के साथ आर्थिक साझेदारी को मज़बूत करने और बिज़नेस-टू-बिज़नेस सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता पर भी ज़ोर दिया। फोटो स्त्रोत: X/PiyushGoyal