पीयूष गोयल ने वाशिंगटन में नाइकी के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 03, नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने वाशिंगटन में नाइकी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने नाइकी के मुख्य परिचालन अधिकारी वेंकटेश अलगिरिसामी, मुख्य कानूनी अधिकारी रॉब लेनवांड और मुख्य सरकारी एवं जन मामलों के अधिकारी जॉर्ज कासिमिरो के साथ बैठक की।
बैठक में भारत में नाइकी की विनिर्माण गतिविधियों, स्थानीय स्तर पर खरीद और खेल पारिस्थितिकी तंत्र में कंपनी की मौजूदगी बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई।
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत की ग्रोथ स्टोरी में निवेश को लेकर संदेश स्पष्ट है-“जस्ट डू इट।”
उन्होंने कहा कि बैठक में भारत के साथ नाइकी के लंबे समय से जारी जुड़ाव को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई। साथ ही, भारत में विनिर्माण, स्थानीय खरीद और व्यापक खेल पारिस्थितिकी तंत्र में नाइकी की मौजूदगी को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया गया।
Source: X(Piyush Goyal)