'प्लेन में बम है': हवा में मिले लेटर से लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप, तुरंत ATC से किया कॉन्टैक्ट

लखनऊ से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-231 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब हवा में उड़ान के दौरान ही क्रू मेंबर्स को एक धमकी भरा खत मिला. पत्र में विमान के भीतर बम होने की बात लिखी गई थी. क्रू ने बिना देर किए तुरंत पायलट को अलर्ट किया, जिसके बाद पायलट ने बेंगलुरु एटीसी से संपर्क साधकर इमरजेंसी की जानकारी दी.
📡 स्रोत: News18 Hindi