विदेश

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर

मक्का पैक्ट के नाम पर रियाद पहुंचे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उनकी सेना को यमन के हूती लड़ाकों ने ऐसा खौफनाक और सीधा संदेश भेजा जिसने पूरे इस्लामाबाद को सन्न कर दिया। यमन के अंसारुल्लाह लड़ाकों ने लगातार तीसरे दिन सऊदी अरब के सबसे सुरक्षित और अति संवेदनशील सैन्य ठिकानों पर क्रयज और बैलेस्टिक मिसाइलों से वो भयंकर प्रहार किया जिसने यह साबित कर दिया कि यमन के इस खूनी दलदल में किसी भी विदेशी सेना का उतरना उनके लिए सीधा खुद की कब्र खोदने जैसा होगा।

रियाद के किंग खलिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का टर्मिनल फोर काले धुएं के गुबार और आग की भयंकर लपटों में जल रहा है। सऊदी एयरलाइंस सऊदिया का एक पैसेंजर विमान मिसाइल की जद में आकर पूरी तरह खत्म हो चुका है। रियाद एयरपोर्ट पर हूती लड़ाकों ने भीषण मिसाइल हमला किया है। जिसमें कैप्टन समेत तीन सऊदी नागरिकों की मौत हो गई है।

सात लोग घायल हैं। सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती लड़ाकों के मिसाइल हमले में विमान के कैप्टन समेत तीन सऊदी नागरिक मारे गए हैं। सात लोग घायल हुए। घायल लोग विभिन्न देशों के बताए जा रहे हैं। इस हमले में सऊदी अरब का एक यात्री विमान तबाह हो गया। जबकि एक अन्य विमान क्षतिग्रस्त हुआ।

साथ ही हवाई अड्डे को नुकसान भी हुआ। यह जानकारी सऊदी अरब के नागरिक उड्डैन प्राधिकरण ने दी है। लेकिन घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया। जबकि हूती ने गुरुवार को ही बता दिया था कि उसने बैलस्टिक मिसाइलों से रियाद एयरपोर्ट को निशाना बनाया जिससे उसे भारी नुकसान भी हुआ। इससे पहले रियाद और आभा हवाई अड्डों पर हूती लड़ाकों के हवाई हमलों में तीन लोग मारे गए थे और 36 लोग घायल हुए थे।

तब मारे गए सभी लोग विदेशी नागरिक थे। लेकिन मारे गए सभी तीनों लोग सऊदी नागरिक हैं। ऐसा एक महीने से चल रही सऊदी अरब और हूती की लड़ाई में पहली बार हुआ है। इस बीच यमन में सरकारी सेना और हूती लड़ाकों के बीच जमीनी लड़ाई जारी है। इसमें सऊदी अरब के लड़ाकू विमान सरकारी सेना के समर्थन में ईरान समर्थित हूती लड़ाकों पर बमबारी कर रहे हैं।

पता चला है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमान भी हूं पर हमलों में सऊदी वायुसेना का साथ दे रहे हैं। पाकिस्तानी सेना साफ़ कर चुकी है कि उसके सैनिक सऊदी अरब में हैं और अपनी क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। बता दें कि यमन की सेना बाब अल मंदेब स्टेट और लाल सागर के किनारे के इलाकों का कब्जा हूतियों से ले लेने के लिए लड़ रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।