राजनीति

PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PM मोदी का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुधारों पर होगा मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू हो गया है.

यह बैठक सेवा तीर्थ में आयोजित की जा रही है.

बैठक में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब तक किए गए काम की समीक्षा की जाएगी और आने वाले वर्षों के लिए योजनाओं पर चर्चा होगी.

इस चिंतन शिविर का मुख्य मकसद 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए तैयार किए जा रहे रोडमैप को आगे बढ़ाना है.

बैठक में सरकार की मौजूदा योजनाओं की प्रगति देखी जाएगी और यह भी चर्चा होगी कि विकास की रफ्तार को और कैसे बढ़ाया जा सकता है.

अब तक के काम की होगी समीक्षा

चिंतन शिविर में सरकार के अलग-अलग स्तरों पर चल रहे काम की समीक्षा की जाएगी.

मंत्रियों के बीच नए विचारों, जरूरी सुधारों और आने वाले समय की प्राथमिकताओं को लेकर चर्चा होगी.

इसका मकसद अलग-अलग मंत्रालयों के काम को एक साझा दिशा देना है, ताकि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर तेजी से काम किया जा सके. सरकार की ओर से विकसित भारत 2047 को लेकर काम 2021 से चल रहा है.

इसके लिए सचिवों के 10 अलग-अलग समूह बनाए गए थे.

इन समूहों को अलग-अलग क्षेत्रों के लिए छोटे और लंबे समय के रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. इन योजनाओं पर संबंधित पक्षों के साथ भी चर्चा की गई थी.

मंत्रिपरिषद के सामने हो चुके हैं कई प्रेजेंटेशन

अब तक मंत्रिपरिषद के सामने इस प्रक्रिया के तहत आठ प्रेजेंटेशन और चर्चाएं हो चुकी हैं. 23 और 24 सितंबर को होने वाला यह दो दिवसीय चिंतन शिविर इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का अगला चरण है.

बैठक में सचिवों के समूह, अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों, कैबिनेट सचिवालय तथा नीति आयोग के काम को एक साथ जोड़ने पर जोर दिया जाएगा.

सरकार का प्रयास है कि अलग-अलग स्तर पर तैयार योजनाओं और सुझावों को एक साझा रोडमैप का हिस्सा बनाया जाए.

सुधार और आसान जीवन प

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद के साथ दो दिवसीय चिंतन शिविर की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए रोडमैप को सुदृढ़ करना है। यह विषय विकास योजनाओं की समीक्षा और नई रणनीतियों के निर्माण पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सरकार की दीर्घकालिक विकास दृष्टि को स्पष्ट करती है और नीति-निर्माण में पारदर्शिता बढ़ाती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि बेहतर योजनाएँ रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढाँचे में सुधार लाने में मदद करेंगी, जिस

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।