राजनीति

PM Modi दो दिवसीय दौरे पर Tashkent पहुंचे, राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ करेंगे रणनीतिक वार्ता

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PM Modi दो दिवसीय दौरे पर Tashkent पहुंचे, राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ करेंगे रणनीतिक वार्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर उज्बेकिस्तान पहुंचे, जहां होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ताशकंद में भारतीय समुदाय के लोगों के स्नेह और गर्मजोशी से अभिभूत हूं।

हमारा प्रवासी समुदाय भारत और उज्बेकिस्तान के बीच एक जीवंत सेतु है, जो दोनों देशों के बीच के संबंधों को मजबूत कर रहा है।” प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय की ओर से प्रस्तुत शानदार कथक और अंदिजान पोल्का नृत्य कार्यक्रम देखे।

उन्होंने उज्बेकिस्तान के छोटे बच्चों द्वारा मशहूर भारतीय गीत ‘उड़े जब-जब जुल्फें तेरी’ पर प्रस्तुत नृत्य को भी देखा। उन्होंने तबले और उज्बेकिस्तान के पारंपरिक वाद्य यंत्रों दोइरा व चांग के मिश्रण से प्रस्तुत किए गए आकर्षक संगीत कार्यक्रम का भी आनंद लिया।

इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने नीतियां बनाने में विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सहयोग का आह्वान किया इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना है।

ताशकंद पहुंचने पर राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी की यह उज्बेकिस्तान की चौथी यात्रा है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।