राजनीति

PM मोदी लद्दाख में ₹3350 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू करेंगे:नया एयरपोर्ट टर्मिनल, 298km रोड और देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क का उद्घाटन करेंगे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PM मोदी लद्दाख में ₹3350 करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू करेंगे:नया एयरपोर्ट टर्मिनल, 298km रोड और देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इस दौरान वे सभा को भी संबोधित करेंगे। इन परियोजनाओं में लेह एयरपोर्ट का नया पैसेंजर टर्मिनल, 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दरचा सड़क, 9 मेगावाट का हानू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, बिजली ट्रांसमिशन लाइन, देश का पहला पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क और 40 गांवों में बनाए गए जलाशय शामिल हैं।

इन प्रोजेक्ट्स से लद्दाख में हवाई और सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही बिजली की उपलब्धता, जल संरक्षण और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। 640 करोड़ रुपए में बना लेह एयरपोर्ट का नया टर्मिनल प्रधानमंत्री लेह के कुशोक बकुला रिम्पोछे एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इसे 640 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। यह 23,800 वर्ग मीटर में फैला है और हर साल करीब 35 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा। टर्मिनल में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके डिजाइन में लद्दाख की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई देगी। ऊर्जा की खपत और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए इसमें जियोथर्मल एनर्जी का इस्तेमाल किया गया है।

इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और लद्दाख की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। 298 किमी लंबी सड़क से सेना की आवाजाही होगी आसान प्रधानमंत्री 298 किलोमीटर लंबी निम्मू-पदुम-दरचा सड़क भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने इस सड़क का निर्माण किया है। यह लेह के निम्मू को हिमाचल प्रदेश के दरचा से जोड़ेगी और जांस्कर घाटी से होकर गुजरेगी।

यह सड़क लद्दाख पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराएगी। इससे श्रीनगर-लेह और मनाली-लेह हाईवे के अलावा आवाजाही का एक और विकल्प मिलेगा। सड़क के चालू होने से सेना के जवानों और जरूरी सामान की आवाजाही आसान होगी। साथ ही जांस्कर घाटी के लोगों को अस्पताल, स्कूल, बाजार और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

कठिन हिमालयी इलाके और ऊंचाई वाले शिंकुन ला दर्रे से गुजरने के कारण इस सड़क को रणनीतिक रूप से भी अहम माना जाता है। हानू में बनेगा बिजली का नया स्रोत लद्दाख में बिजली की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।