राजनीति

PM मोदी के इस मिशन में शामिल होगा न्यूजीलैंड, बर्थडे पर बोला- 'हम भी उनके...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PM मोदी के इस मिशन में शामिल होगा न्यूजीलैंड, बर्थडे पर बोला- 'हम भी उनके...'

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के मौके पर न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता और उनकी कार्य-कुशलता की जमकर तारीफ की है.

उन्होंने कहा कि इस दौरान न सिर्फ भारतीय अर्थव्यवस्था में बल्कि भारत और भारतीयों की बढ़ती संपन्नता में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

आईएएनएस से बातचीत में मैक्ले ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लोगों की शिक्षा पर ध्यान देना, दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले हर साल ज्यादा विश्वविद्यालय बनाना और बुनियादी ढांचे में बड़े पैमाने पर निवेश करना काफी अहम है.

यह भी पढ़ें - ट्रंप करने जा रहे हैं इस डॉक्यूमेंट पर साइन, भारत के लिए होगा बड़ा नुकसान!

प्रधानमंत्री मोदी के मिशन में हम भी शामिल

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि वह 2035 तक किसानों और उत्पादकों की कमाई 50 प्रतिशत बढ़ाना चाहते हैं.

मुझे लगता है कि हम भी उनके इस मिशन में शामिल हो रहे हैं." मैक्ले ने कहा कि न्यूजीलैंड में कई तरह की एडवांस टेक्नोलॉजी और नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें उनका देश भारत में भी लाना चाहता है और भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है.

उन्होंने कहा कि इसका मकसद भारत में किसानों की कमाई बढ़ाने में मदद करना है, ठीक वैसे ही जैसे न्यूजीलैंड में किया गया है.

प्रधानमंत्री मोदी 7 अक्टूबर को बिना किसी रुकावट के पब्लिक सर्व िस में 25 साल पूरे करेंगे.

उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक 'विकसित भारत' का लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

मैक्ले ने आगे कहा कि न्यूजीलैंड पहले भी भारत के साथ कई क्षेत

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक सेवा के समापन पर न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले द्वारा दी गई प्रशंसा के बारे में है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों देशों के बीच रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को दर्शाता है तथा मोदी के नेतृत्व के प्रति अंतरराष्ट्रीय मान्यता को उजागर करता है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि भारत-न्यूजीलैंड व्यापार में बढ़ती रुचि और निवेश के नए अवसर उत्पन्न हों, जिससे रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को प्रोत्साहन मिल सकता है।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।