राजनीति

PM मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर दी बधाई, कहा- यह पर्व आपके जीवन में...

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PM मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर दी बधाई, कहा- यह पर्व आपके जीवन में...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश को रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाएं दीं.

इस दौरान पीएम मोदी ने देश को खास मैसेज भी दिया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है."

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए." रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए। स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है। pic.twitter.com/bfH7GRVwUe

Narendra Modi (@narendramodi) August 28, 2026 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है. यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने. <blockquote class

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।