राजनीति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, इंदौर में BJP की ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, इंदौर में BJP की ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’

आईडीए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को PM मोदी ने किया वर्चुअली संबोधित

बोले- 25 वर्षों का जनविश्वास और अनुभव देश की पूंजी

इंदौर, अक्टूबर 08: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इंदौर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। विजय नगर स्थित आईडीए ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 वर्षों का जनविश्वास और अनुभव देश की पूंजी है। यह समय पीछे मुड़कर देखने का नहीं, बल्कि अब तक के अनुभवों से ऊर्जा लेकर नए संकल्पों को आगे बढ़ाने का है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि मिशन के लिए काम करते हैं। देश की सेवा ही उनका ध्येय है और जनसेवा के इस सफर में जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसीराम सिलावट, इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प से जोड़ते हुए उनके दीर्घ और यशस्वी सार्वजनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

-----

बाइट मधु वर्मा विधायक बाइट मालिनी गौड़ विधायक

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25वें वर्षगांठ पर इंदौर में आयोजित ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ के बारे में है। कार्यक्रम को आईडीए ग्राउंड में आयोजित किया गया और मोदी ने वर्चुअल रूप से संबोधन दिया, जिसमें उन्होंने 25 वर्षों के जनविश्वास और अनुभव को देश की पूंजी बताया। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मोदी के नेतृत्व के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाती है और भाजपा की विकास योजनाओं को उजागर करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक हो सकता है, क्योंकि यह प्रेरणा देता है, नागरिक स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।