PM Modi Uzbekistan Visit: उज्बेकिस्तान पहुंचे प्रधाममंत्री नरेंद्र मोदी, उज्बेक राष्ट्रपति स्वाग्त करने एयरपोर्ट पहुंचे

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं. ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी देखने को मिली.
अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक अहम मानी जा रही है. किन मुद्दों पर होगी दोनों नेताओं के बीच चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव व्यापार एवं निवेश, रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, ऊर्जा, शिक्षा और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क समेत कई क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा करेंगे. दोनों नेता इन क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा करने के साथ-साथ आगे की दिशा और प्राथमिकताएं भी तय करेंगे.
बैठक का मुख्य उद्देश्य भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और व्यापक एवं मजबूत बनाना है. दोनों पक्ष विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने और भविष्य के लिए साझा एजेंडा तय करने पर विचार करेंगे.
📡 स्रोत: NewsData.io