PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता

PNB Bank Alert: क्या आपका भी खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए बहुत अहम ह. क्योंकि बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है. जिसके तहत अगर आपने सितंबर तक ये काम नहीं किया तो आपका खाता बंद हो सकता है. आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला.
क्या है पूरा मामला? दरअसल पीएनबी बैंक ने अपने ग्राहकों को बैंक खाते बंद होने को लेकर एक अलर्ट जारी किया है. बैंक ने बताया है कि ऐसे खाते जिनमें पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनमें बैलेंस भी जीरो है, उन्हें बंद किया जा सकता है.
बैंक ने अपने ऑफिशियल X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है.
ये भी पढ़ें: Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
क्या लिखा है पोस्ट में?
बैंक इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'निष्क्रिय खातों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना- कृपया ध्यान दें.' इसके बाद जो पोस्ट है उसमें लिखा है, 'ये हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ खातों में पिछले 3 वर्षों से ग्राहक द्वारा कोई लेन-देन (संचालन) नहीं किया गया है और इन खातों में कोई शेष राशि (बैलेंस) भी नहीं है.
इन खातों का दुरुपयोग न हो और इससे जुड़े जोखिमों को रोका जा सके, इसके लिए बैंक ने ऐसे खातों को बंद करने का निर्णय लिया है'.
निष्क्रिय खातों के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना - कृपया ध्यान दें। #Notice #सूचना #Banking <a href="https://x.
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar