अपराध

PNB Scam: 6 अफसरों की ID चुराकर फ्रॉड, कुर्सी खाली देखते ही बैठ जाती थी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
PNB Scam: 6 अफसरों की ID चुराकर फ्रॉड, कुर्सी खाली देखते ही बैठ जाती थी

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक ब्रांच में करोड़ों रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.

बैंक की सेक्टर पाई-1 ब्रांच में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी पर आरोप है कि उसने 6 बैंक अधिकारियों की लॉगिन ID का इस्तेमाल करके ग्राहकों के खातों से पैसे ट्रांसफर किए.

इस मामले में हाल ही में CCTV फुटेज भी सामने आया है.

इसमें महिला कर्मचारी दूसरे अधिकारियों की खाली कुर्सियों पर बैठकर उनके कंप्यूटर चलाती दिखाई दी. मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है.

10 करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक बैंक की शुरुआती जांच में ग्राहकों के खातों से करीब 10.24 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन का पता चला है.

हालांकि, कुछ ग्राहकों का दावा है कि उनके सेविंग अकाउंट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से करीब 35 करोड़ रुपये गायब हैं. बताया जा रहा है कि इनमें कई किसान भी शामिल हैं.

इन किसानों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन के बदले मिले मुआवजे की रकम बैंक में जमा की थी.

सीसीटीवी फुटेज में क्या आया सामने?

बैंक की शिकायत के मुताबिक, महिला कर्मचारी दीपांशी शर्मा ने 6 अधिकारियों की लॉगिन ID का गलत इस्तेमाल किया.

इनमें ब्रांच मैनेजर निशा तिर्की, सीनियर कस्टमर सर्विस एसोसिएट संदीप प्रकाश शर्मा और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. बैंक ने करीब एक महीने की CCTV फुटेज की जांच की.

इसमें कथित तौर पर देखा गया कि जब कोई अधिकारी अपनी सीट से उठकर जाता था, तो दीपांशी उसकी कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर चलाने लगती थी. वो कुछ ही सेकंड में कंप्यूटर पर काम करके वहां से चली जाती थी.

बैंक को शक है कि इसी तरीके से ग्राहकों के खातों की जानकारी बदली गई और बिना अनुमति पैसे ट्रांसफर किए गए.

FD में भी छोड़छाड़ मामला सिर्फ सेविंग अकाउंट से पैसे निकालने तक सीमित नहीं था.

बैंक की शिकायत के अनुसा

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।