राज्य

Podcast: चिनू क्वात्रा ने कैसे बदल दी मुंबई के समुद्र तटों की किस्मत?

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Podcast: चिनू क्वात्रा ने कैसे बदल दी मुंबई के समुद्र तटों की किस्मत?

29 अक्टूबर, नई दिल्ली: मुंबई के समुद्र तटों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के सफर की शुरुआत साल 2017 में हुई थी। गणपति पर्व के बाद शुरू हुआ एक छोटा सा सफाई अभियान, आज पर्यावरण संरक्षण का एक महा-आंदोलन बन चुका है। PB-SHABD के विशेष पॉडकास्ट में सामाजिक कल्याण को समर्पित चिनू क्वात्रा ने बताया कि उन्होंने साल 2017 में ‘खुशियां फाउंडेशन’ की स्थापना की, जिसके तहत उनकी टीम ‘बीच वॉरियर्स’ हर शनिवार को मुंबई के समुद्र तटों की सफाई के लिए जुटती है।

चिनू क्वात्रा की यह मुहिम महज 12 लोगों के साथ शुरू हुई थी, लेकिन बीते 9 वर्षों में इससे 10 लाख से ज्यादा वॉलंटियर्स जुड़ चुके हैं। चिनू ने बताया कि उनकी टीम ने अपनी अटूट निष्ठा और कड़ी मेहनत से अब तक 4000 टन से ज्यादा कचरे को ओशियन में जाने से बचाया है। चिनू क्वात्रा का यह अभियान सिर्फ समुद्र तटों से कचरा उठाने तक सीमित नहीं है।

उनकी टीम एक 'सस्टेनेबल सर्कुलर इकोनामी' बनाने की कोशिश में जुटी है, जहां जमा किए गए कचरे को रीसायकल करके उपयोगी चीजें बनाई जाती हैं, जिससे स्थानीय लोगों को आजीविका (Livelihood) भी मिल रही है। चिनू क्वात्रा और खुशियां फाउंडेशन का मुंबई के समुद्र तटों के प्रति यह 9 साल का समर्पण आज भी उतनी ही ऊर्जा के साथ जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।