Podcast: एशियन गेम्स कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली मनीषा ने साझा किया संघर्ष का सफर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Oct 25, New Delhi: एशियन गेम्स 2026 के महिला कबड्डी टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाली खिलाड़ी मनीषा कुमारी ने PB-Shabd पॉडकास्ट में खास बातचीत के दौरान अपने संघर्ष, परिवार के समर्थन और खेल के प्रति अपने जुनून को साझा किया। उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में उन्हें समाज के ताने सुनने पड़े, लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद लोगों की सोच में बदलाव आया।
मनीषा कुमारी ने बताया कि जब उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया, तब गांव के लोग अक्सर उनका हौसला तोड़ते हुए कहते थे, “रहने दो, क्या कबड्डी खेलोगी।” हालांकि, उनका परिवार पहले से ही कबड्डी से जुड़ा हुआ था, जिससे उन्हें खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद गांव के लोगों को भी विश्वास हुआ कि लड़कियां खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकती हैं।मजबूत प्रतिद्वंद्वी टीम के सामने मानसिक दबाव से निपटने के सवाल पर मनीषा ने अपने कोच का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि कोच ने उन्हें बेहतरीन तरीके से प्रेरित किया और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपना आत्मविश्वास बनाए रखने में मदद की।मनीषा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर पदक जीतने पर उनकी सराहना की और उनका हौसला बढ़ाया।
प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन को याद करते हुए मनीषा ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों से कहा था, “आप खेलो, हम आपके साथ हैं।”मनीषा की यह बातचीत खेल के प्रति उनके समर्पण, परिवार के समर्थन और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद आगे बढ़ने के उनके सफर को सामने लाती है।
Host: दीपिका महतो.
Guest: मनीषा कुमारी, एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी में स्वर्ण पदक विजेता .