मनोरंजन

Podcast: श्रीनिवास अबरोल और अलंकृता बोरा ने खोले फिल्म 'तारा एंड आकाश' के दिलचस्प राज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Podcast: श्रीनिवास अबरोल और अलंकृता बोरा ने खोले फिल्म 'तारा एंड आकाश' के दिलचस्प राज

01 नवंबर, नई दिल्ली: 'तारा एंड आकाश: लव बियॉन्ड रियल्म्स' (Tara & Akash: Love Beyond Realms) फिल्म एक इंडो-स्विस मैजिकल रोमांस फिल्म है. PB-SHABD के इस खास बातचीत में निर्देशक श्नीनिवास अबरोल और अभिनेत्री व निर्माता अलंकृता बोरा ने फिल्म की कहानी और उसके किरदार के बारे में बात की.

साथ ही उन तमाम पहलुओं को भी बताया जो इसमें फिल्माया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि यह फिल्म आम प्रेम कहानियों से कैसे अलग है। उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि यह एक ऐसी लव स्टोरी है, जो न सिर्फ दो लोगों को जोड़ती है बल्कि दो देशों, दो संस्कृतियों और दो अलग-अलग दुनिया को भी जोड़ती नजर आती है।

फिल्म के निर्देशक अबरोल ने बताया कि ये जो पूरी कहानी है वो ये है कि एक लड़की जो सोलो ट्रिप पर स्विटजरलैंड घूमने गई है, वहां उसे एक लड़का मिलता है, दोनों साथ-साथ घूमते हैं, बहुत सारी फिलोसोफी की बातें करते हैं, फिर हमें ये पता चलता है ये लड़का इंसान ही नहीं है, ये है किसी दूसरी दुनिया का.

मतलब किसी और Planet का नहीं. लेकिन रोशनी की एक अलग दुनिया है. यह एक रियल्म्स है. इसलिए इसका सब टाइटल भी लव बियॉन्ड रियल्म्स (Love Beyond Realms) है. तो ये Astral wing है और एक लड़की जो इंसान है और एक Astral wing को जब प्यार हो जाता है तो क्या होता है तो ये, ये कहानी है. दोनों के कैरेक्टर्स पोलर अपोजिट हैं.

अबरोल ने बताया पोलर अपोजिट की कैमेस्ट्री कैसे डेवलप होती है, दोनों कैसे एक दूसरे को बदलते हैं धीरे-धीरे और आखिरी में ये भी सवाल छिपा है कि क्या ये दोनों कभी मिल पाएंगे? जो इस दुनिया का है नहीं और ये लड़की जो इस दुनिया की है, कैसे मिलेंगे, इस सवाल का जवाब एंड में छुपा है। वहीं, फिल्म की एक्ट्रेस अलंकृता बोरा ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'क्रिएट इन इंडिया, क्रिएट फॉर द वर्ल्ड' की बात कही थी।

मौजूदा सरकार यंगस्टर्स को खूब सपोर्ट कर रही है। प्रधानमंत्री खूब इनकरेज कर रहे हैं. मैं प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करना चाहती हू कि उन्होंने WAVE जैसा प्लेटफॉर्म क्रिएट किया है। अलंकृता ने प्रधानमंत्री के साथ जो सेल्फी ली थी, उसका भी जिक्र किया। बता दें कि ओटीटी पर रिलीज इस फिल्म में मुख्य किरदार जितेश ठाकुर (आकाश) और अलंकृता बोरा (तारा) ने निभाई हैं।

इनके साथ ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमोल पालेकर और दीप्ति नवल भी अहम किरदारों में हैं। ओटीटी पर रिलीज होने से पहले इस फिल्म को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में भी दिखाया और सराहा जा चुका है। फिल्म में कश्मीर और स्विट्जरलैंड की खूबसूरत लोकेशंस को बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है।

यह फिल्म भारत और स्विट्जरलैंड के सहयोग से बनी है. इसे भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) के सहयोग से बनाया गया है.

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।