देश

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क (Donald Tusk) 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ पोलैंड के वित्त मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की तथा व्यापार जगत के प्रतिनिधि भी आएगें।

विदेश मंत्रालय ने 19 अक्टूबर 2026 को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। पोलैंड के प्रधानमंत्री गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत और पोलैंड के संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा करेंगे। वे आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Date-21 oct 2026

पोलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वे वर्ष 2010 में अपने पिछले कार्यकाल के दौरान भारत आए थे। उन्होंने वर्ष 2017 में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भी नई दिल्ली की यात्रा की थी।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि डोनाल्ड टस्क बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां वे सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। भारत-पोलैंड व्यापार मंच की बैठक 22 अक्तूबर को नई दिल्ली और 23 अक्तूबर को बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।