पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
IPL 2027, Mumbai Indians Captaincy: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.
टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरन पोलार्ड को हेड कोच बनाए जाने की चर्चाओं के बीच रोहित शर्मा की कप्तानी में वापसी की संभावनाओं पर भी सवाल उठ रहे हैं.
अब तक तिलक वर्मा को मुंबई इंडियंस के भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन पोलार्ड को टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी मिलते ही कप्तानी का पूरा समीकरण बदल गया है.
मुंबई इंडियंस की भविष्य की कप्तानी को लेकर तिलक वर्मा का नाम लगातार चर्चा में रहा है.
तिलक युवा हैं, प्रतिभाशाली हैं और दबाव में भी शांत रहकर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं.
यही वजह है कि उन्हें लंबे समय के लिए कप्तानी का एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है.
तिलक को कप्तान बनाने के पीछे सबसे बड़ा तर्क उनकी उम्र है.
अगर मुंबई इंडियंस उन्हें अभी से कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपती है, तो वह अगले छह से आठ साल या उससे भी अधिक समय तक टीम का नेतृत्व कर सकते हैं.
इससे फ्रेंचाइजी को भविष्य के लिए एक स्थायी कप्तान तैयार करने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, पोलार्ड के कोचिंग रोल ने इस चर्चा को एक नया मोड़ दे दिया है.
पोलार्ड के आने से कैसे बदल गया पूरा खेल?
कीरन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की सफलता की कहानी का अहम हिस्सा रहे हैं.
उन्होंने लंबे समय तक रोहित शर्मा की कप्तानी में क्रिकेट खेला है. दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर शानदार तालमेल देखने को मिला था.
ऐसे में पोलार्ड के मुंबई इंडियंस के हेड कोच की जिम्मेदारी लेते ही उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती टीम को एक बार फिर खिताब जिताने की होगी.
एक संभावित रणनीति यह हो सकती है कि पोलार्ड अपने पहले सीजन में किसी युवा और अनुभवहीन कप्तान के बजाय रोहित शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी के नेतृत्व में टीम को आगे बढ़ाना चाहें.
रोहित मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम, फ्रेंचाइजी की कार्यशैली और खिलाड़ियों को अच्छी तरह समझते हैं.
पोलार्ड के लिए रोहित के साथ काम करना भी अपेक्षाकृत आसान
📡 स्रोत: ABP Live Khel