अपराध

पुलिस स्मृति दिवस आज, अमित शाह शहीद पुलिसकर्मियों को देंगे श्रद्धांजलि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पुलिस स्मृति दिवस आज, अमित शाह शहीद पुलिसकर्मियों को देंगे श्रद्धांजलि

अक्टूबर 21, नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी। गृह मंत्री कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ ही 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स' संदेश के तहत आयोजित मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह रैली देशव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके प्रतिभागी गुजरात के एकता नगर पहुंचकर एकता परेड-2026 में शामिल होंगे।पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सशस्त्र बलों के घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों के बलिदान की याद में मनाया जाता है।

इस दिन देशभर में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पुलिस बलों के शौर्य, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा का प्रतीक है। 22 से 30 अक्टूबर तक स्मारक पर शहीदों के परिजनों को आमंत्रित करने, पुलिस बैंड प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली और दौड़ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।