आज पुलिस स्मृति दिवस पर रांची के जैप-वन मैदान में राज्यस्तरीय कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंकर आज 'पुलिस स्मृति दिवस' के अवसर पर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-वन मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा उपस्थित रहीं।
वॉयस ओवर - 1:
रांची के जैप-वन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में देश भर के साथ-साथ झारखंड के वीर शहीद पुलिसकर्मियों को भी याद किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीजीपी तदाशा मिश्रा समेत तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया।
बाइट (01): तदाशा मिश्रा, ANI विजुअल से
वॉयस ओवर - 2: समारोह के दौरान झारखंड पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक नरेंद्र कुमार सिंह ने शहीदों की सूची साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष झारखंड के तीन पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। आज स्मृति दिवस के इस अवसर पर इन सभी अमर शहीदों को शोक शस्त्र और गार्ड ऑफ ऑनर देकर भावभीनी सलामी दी गई।
बाइट (02): नरेंद्र कुमार सिंह
पुलिस स्मृति दिवस का यह आयोजन न केवल हमारे वीर जवानों के शौर्य और शहादत की याद दिलाता है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए पुलिस बल का हर सिपाही अपनी आखिरी साँस तक पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहता है।
रांची से प्रताप की रिपोर्ट।