देश

पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 29 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार

सुकमा, 29 अगस्त 2026 सुकमा जिले के बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली की 47 छात्राओं के दो दिन में अचानक बीमार की खबर सामने आई है. छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उपचार के लिए दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. इनमें से एक छात्रा को सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राएं स्वस्थ होकर पोटाकेबिन वापस लौट चुकी हैं, जबकि 23 छात्राओं का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है. वहीं, एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.फिलहाल छात्राओं के बीमार पड़ने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।