राजनीति

प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों संग की बैठक:बोले- जलभराव मिला तो तत्काल कराएं निकासी, कूड़े का ढेर दिखा तो तय होगी जिम्मेदारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों संग की बैठक:बोले- जलभराव मिला तो तत्काल कराएं निकासी, कूड़े का ढेर दिखा तो तय होगी जिम्मेदारी

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद में विकास कार्यों और जनसुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव, संक्रामक रोगों और साफ-सफाई को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

मंत्री ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों के ईओ को निर्देश दिए कि किसी भी नगर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं बननी चाहिए। जहां जलभराव हो, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर समस्या का समाधान कराया जाए। डेंगू-मलेरिया रोकने के लिए फॉगिंग और एंटी लार्वा ए.के.

शर्मा ने कहा कि बरसात में पानी जमा होने से मच्छरजनित और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। सभी नगर निकाय अपने क्षेत्रों में नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराएं। जलजमाव वाले स्थानों को चिन्हित कर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि डेंगू और मलेरिया समेत मच्छरजनित बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।

अस्पतालों में बेड-ऑक्सीजन तैयार रखने के निर्देश मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पतालों में अतिरिक्त बेड, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा, ताकि संक्रामक रोगों के मामले बढ़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

शहर में कहीं कूड़े का ढेर नहीं दिखना चाहिए सफाई व्यवस्था को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी नगर क्षेत्र में कूड़े का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए। नियमित सफाई के साथ कूड़ा उठान और उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, बाजारों और आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर मंत्री ने 'हर घर शुद्ध पेयजल' पहुंचाने को प्राथमिकता बताते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ लोगों तक समय से पहुंचना चाहिए और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दिया जाए। जनप्रतिनिधियों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।