प्राचीन ज्ञान के संरक्षण पर सीएम योगी का जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
गोरखपुर में महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने भारत के वैभव के साथ उसकी ज्ञान परंपरा को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। सीएम ने प्राचीन भारत के विश्वविद्यालयों, आयुर्वेद, योग, विज्ञान और अन्य ज्ञान परंपराओं का उल्लेख करते हुए इन्हें प्रमाणों के साथ दुनिया के सामने रखने और आधुनिक तकनीक से नई पीढ़ी तक पहुंचाने की बात कही साथ ही सम्मेलन में विद्वानों ने भी भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने और शिक्षा से जोड़ने पर अपने विचार रखे।