प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता का आरोप: बीजेपी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 08, नई दिल्ली: कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने पार्टी पर निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक और पार्टी प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव ने कांग्रेस पर प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
सिद्धार्थ यादव ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की राजधानी में प्रदर्शन के दौरान मारपीट की।
बीजेपी ने कांग्रेस के प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
बाइट: सिद्धार्थ यादव, प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक, भाजपा
🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत
समाज में शांति और सम्मान का मूल आधार है, न कि हिंसा और अपमान। जब किसी भी प्रकार की अभद्रता या अराजकता होती है, तो हमें शांतिपूर्ण संवाद, कानूनी रास्तों और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से समाधान ढूंढना चाहिए। हर नागरिक का अधिकार है कि वह बिना डर के अपनी राय व्यक्त करे, जबकि दूसरों के अधिकारों का भी सम्मान करे। इस प्रकार हम एक सशक्त, समावेशी और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर सकते हैं।