प्रदेश में 354 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 1 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसानों को धान खरीदी में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 354 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने यह बात कल रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में कही। श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार किसान, गरीब, युवा और महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि करीब 11 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं से जुड़े कार्यों को आगामी दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है