प्रदेश में 45 डॉक्टरों की हुई नियुक्ति
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने 45 चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इन चिकित्सकों की पदस्थापना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल स्तर की फर्स्ट रेफरल यूनिट में की गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हुई इन नियुक्तियों से स्थानीय स्तर पर मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार मिल सकेगा। साथ ही, गंभीर और आपातकालीन मरीजों को समय पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर करने में मदद मिलेगी। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को इसका विशेष लाभ मिलेगा।